Wednesday, February 12, 2025
Homeप्रतापगढ़खोदाई के दौरान करोडो की अष्टधातु की मूर्ति मिली

खोदाई के दौरान करोडो की अष्टधातु की मूर्ति मिली

ashtdhatu ki murtipratapgarh-news-during-the-excavation-the-idol-of-ashtadhatu-worth-crores-was-found

खोदाई के दौरान प्राचीनकाल की अष्टधातु की मूर्ति मिली

पौधरोपण के लिए वन विभाग के गड्ढा खोदाई के दौरान प्राचीनकाल की अष्टधातु की भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति मिली। यह देख सभी हैरान रह गए। उसकी कीमत एक करोड़ से अधिक आंकी जा रही है। मजदूरों से मूर्ति लेकर वनकर्मियों ने मामले की जानकारी डीएफओ को दी। उन्होंने पुरातत्व विभाग को इसे सौंप दिया। मामले को लेकर क्षेत्र में खासी चर्चा रही।

बिहार ब्लॉक के सकरदहा गांव में नहर किनारे वन विभाग के कर्मचारी मंगलवार को पौधरोपण के लिए गड्ढे खोद रहे थे। इस दौरान मजदूर शिव कुमार व कांतीलाल को द्वापर कालीन कृष्ण भगवान (लड्डू गोपाल) की अष्टधातु की मूर्ति दिखी। गड्ढे से मूर्ति निकालकर दोनों मजदूर उसे घर लेकर जाने लगे। इसी बीच खोदाई और पौध रोपाई करा रहे बीट प्रभारी शारदा प्रसाद की नजर पड़ी तो उन्होंने मजदूरों को बुलाकर मूर्ति अपने कब्जे में ले ली और वन दरोगा विजय प्रताप सिंह को सूचना दी।

विजय प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी डीएफओ वरुण कुमार सिंह को दी। उन्होंने मूर्ति अपने आफिस मंगवा ली। वनकर्मी मूर्ति लेकर डीएफओ कार्यालय पहुंचे। उन्होंने मूर्ति को लेकर लिखा-पढ़ी करने के बाद पुरातत्व विभाग प्रयागराज को सौंप दिया। मूर्ति करीब एक फीट ऊंची बड़ी व सवा किलो वजन की है। उसकी कीमत एक करोड़ से अधिक आंकी जा रही है।

यह भी पढ़े >>नहर में गिरी अनियंत्रित कार एक की मौत दो घायल 

इलाके के लोगों का कहना है कि पुरातत्व विभाग इस क्षेत्र में खुदाई कराए तो कई पौराणिक रहस्य उजागर हो सकते हैं। ग्रामीणों की मांग है कि गडढे से मिली मूर्ति को यहीं पर स्थापित की जाए, जिससे लोग भगवान श्रीकृष्ण की पूजा कर सकें। वन दरोगा विजय सिंह का कहना है कि मूर्ति मिलते ही अधिकारियों को खबर दी गई, जिससे उस मूर्ति को पुरातत्व विभाग को भेज दिया गया।

प्रतापगढ़ से अंकुश यादव की  रिपोर्ट 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments