आसपुर देवसरा पुलिस ने निकाली तिरंगा यात्रा
महोत्सव को लेकर आसपुर देवसरा पुलिस ने निकाली तिरंगा यात्रा
Aspur Devsara police took out the tricolor yatra,pratapgarh news,up pratapgarh news,aaspur dewsara news,ajadi mahotsav news
आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर आसपुर देवसरा में जबरदस्त उत्साह है. अमृत महोत्सव के मौके पर अपने-अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगाने की तैयारी कर रहे हैं. प्रतापगढ़ जिला प्रशासन भी अमृत महोत्सव की तैयारी में जुटा हुआ है. पुलिस प्रशासन की ओर से भी हर घर तिरंगा अभियान को लेकर लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है|
थाना अध्यक्ष आसपुर देवसरा संजय पांडे के नेतृत्व में शुक्रवार की सुबह आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर तिरंगा यात्रा निकाली गयी. इस यात्रा में पुलिस पदाधिकारी और जवानों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों को एक संदेश देने की कोशिश की जा रही है|
यह तिरंगा यात्रा थाना परिसर से आसपुर देवसरा बाज़ार से ब्लाक के आस-पास के निकट बसे गांव तक निकाली गयी. जिसमें थाना अध्यक्ष संजय पांडे उप निरीक्षक उमेश कुमार सिंह प्रशांत उपाध्याय शिव अवतार शुक्ला कांस्टेबल भीम राव सुमित सिंह राजकुमार यादव पवन नायक अंजनी सिंह।आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
यह भी पढ़े >>> दीवाल के चारो तरफ लिपिस्टिक से लिखकर शादीशुदा महिला ने लगाई फांसी
>>> मध्य प्रदेश में मोटर निकालने कुए में उतरे पिता पुत्र समेत तीन की मौत
>>>पत्नी भाग गई दूसरे के साथ तो पति ने बच्चों समेत कर ली आत्महत्या
सूरज वर्मा पत्रकार आसपुर देवसरा।