दो सपा नेताओ की ढाई करोड़ की संपत्ति कुर्क
Assets worth two and a half crores of two SP leaders attached,etah news,agra news,agra letest news,etah letest news,up agra news,up etah news,hindi news
दो सगे भाइयो सपा नेताओं को करोड़ों की संपत्ति कुर्क आपको बता दें कि दो सपा नेताओं रामेश्वर सिंह यादव एवं जुगेंद्र सिंह यादव पर शिकंजा कम होता नजर नहीं आ रहा है| इसी क्रम में गैंगस्टर एक्ट में दोनों नेताओं पर मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है | आपको बता दें कि दोनों नेताओं की 2.43 करोड़ की संपत्ति कुर्क कर ली गई है |
उत्तर प्रदेश के एटा जनपद के समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रामेश्वर सिंह यादव तथा जुगेंद्र सिंह यादव पर चाबुक चलता नजर आ रहा है | आपको बता दें कि लगभग साल भर पहले से ही नेताओं के साथ-साथ उनके परिजनों के खिलाफ भी सैकड़ो मुकदमे दर्ज हो चुके हैं | फिलहाल इस समय जुगेंद्र सिंह यादव एटा में तथा रामेश्वर सिंह यादव अलीगढ़ जेल में बंद है |
और और इन दोनों नेताओं के खिलाफ गैंगस्टर के साथ-साथ सैकड़ों मुकदमे दर्ज हैं | इसी के चलते इन दोनों नेताओं तथा दोनों नेताओं के रिश्तेदारों की करोड़ों की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है | आपको बता दें कि न्यायालय जिला मजिस्ट्रेट और एसपी एटा के निर्देशन में जनपद की पुलिस प्रशासन द्वारा अभियुक्त रामेश्वर यादव पुत्र लालाराम यादव जुगेंद्र यादव पुत्र लालाराम निवासी अमृतपुर रघुपुर थाना जसरथपुर तथा पता मोहल्ला प्रेम नगर थाना कोतवाली कार्रवाई की जा चुकी है | यह कार्यवाही आस पास के लोगों के सामने मुनादी करने के बाद की गई है |
आरोप है कि अवैध तरीके से बनाई गई थी संपत्ति
आपको बता दें कि इन दोनों नेताओं के अवैध आय की स्रोतों से इन दोनों नेताओ ने अपने बेटा, बेटी ,पत्नी तथा अन्य रिश्तेदारों के नाम से बहुत ही संपत्ति बना रखी है| इन संपत्तियों में आगरा जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र के नालंदा टावर ककरैठा फ्लैट नंबर 103 जिसकी इस समय की कीमत लगभग 80 लाख तथा 408 वर्ग फीट आवासीय संपत्ति जिसकी कीमत एक करोड़ तिरसठ लाख से भी ज्यादा आंकी गई है |
इन दोनों संपत्तियों को अगर मिलाया जाए तो इन दोनों की कुल अनुमानित कीमत लगभग ढाई करोड़ से ज्यादा है| फिलहाल इन दोनों दोनों संपत्तियों को कुर्क कर दिया गया है | कुर्क करते समय आसपास के लोगों के साथ साथ भारी पुलिस बल तैनात रही तथा दीवार पर नोटिस चस्पा करके यह कार्यवाही की गई है |