Tuesday, February 11, 2025
Homeप्रतापगढ़शताब्दी वर्ष पर किसानों के बलिदान को याद करने का दिन

शताब्दी वर्ष पर किसानों के बलिदान को याद करने का दिन

Uttar-Pradesh/Pratapgarh-news/Awadh’s-peasant-movement

शताब्दी वर्ष पर किसानों के बलिदान को याद करने का दिन

अवध का किसान आंदोलन हमे समय के झरोखों से इतिहास में किसानों बलिदान और गौरवशाली रणक्षेत्र में झांकने पर मजबूर करता है। समय हमेशा गतिमान है, समय के साथ लोगों के मुद्दे और जरूरते बदल जाती है उसी के साथ शोषण के तरीके बदलते है उसका मूल स्वरूप वही रहता है।

यह भी पढ़ें>> प्रतापगढ़ में चुने गए नए शिक्षक 

100 साल पहले आज के दिन अर्थात 17 अक्टूबर 1920, किसानों ने धीरे धीरे एकजुटता और संकल्प को एक सूत्र में बांध कर सम्यक अवध क्षेत्र में विद्रोह की चिन्गारी फैला दी थी लेकिन उसे व्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ाने के लिए पढ़े लिखे लोगो की दरकार थी जिसके लिए माता बदल पांडेय, सहित अन्य लोग आगे आये और स्थान चुना गया परगना पट्टी का रूर गांव जंहा पर बाबा रामचंद्र और झिंगुरी सिंह सहदेव सिंह काशी कुर्मी, अयोध्या कुर्मी, भगवानदीन, अक्षयबर सिंह ओरी वर्मा सहित कई लोग विभिन्न क्षेत्रो में किसानों और मजदूरों के हितों के लिए बाबा की अगुवाई में संघर्ष कर रहे थे। 17 अक्टूबर 1920 को रूर गांव में पीपल के वृक्ष के नीचे अवध किसान सभा का गठन किया गया।

संवाददाता :मनोज यादव

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments