Thursday, October 17, 2024
Homeप्रतापगढ़पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर, शोक सन्देश

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर, शोक सन्देश

पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के निधन पर जिले में भाजपाइयों ने शोक संबेदना ब्यक्त की

Kalyan Singh

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर मंत्री के प्रतिनिधि,पट्टी ब्लॉक प्रमुख, बेलखरनाथ ब्लॉक प्रमुख वीणापाणी शिक्षा मंदिर के संचालक अर्पित की गई पुष्पांजलि,

पट्टी।

भाजपा के पहले मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर शोक संवेदना जाहिर करने का क्रम जारी है। कई स्थानों पर शोक सभाओं का आयोजन किया गया।

तथा पूर्व मुख्यमंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर लोगों ने पुष्पांजलि दी। वीणापाणी शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज मुजाही बाजार तथा वीरेंद्र बहादुर महिला महाविद्यालय के संचालक सतीश सिंह कॉलेज के संचालक सतीश सिंह ने अपने विद्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

विकासखंड बेलखरनाथ तथा आसपुर देवसरा में भी शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें बेलखरनाथ ब्लाक प्रमुख सुशील सिंह, आसपुर देवसरा ब्लाक प्रमुख कमलाकांत यादव के साथ कैबिनेट मंत्री के प्रतिनिधि विनोद पांडे, राजकुमार सिंह ,अजय सिंह( टक्कू) संजीव सिंह ,अनिल तिवारी, पहलवान मौजूद रहे। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर शोक जाहिर किया गया।

पट्टी ब्लाक सभागार में शोक सभा हुई। इसी कड़ी में पट्टी ब्लॉक राकेश सिंह (पप्पू) नेतृत्व में ब्लॉक सभागार में शोक सभा हुई। इस दौरान लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।

लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान नगर अध्यक्ष क्षेत्र खेदनलाल जायसवाल, जुग्गी लाल जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य गिरीश जायसवाल, रामचरित्र वर्मा, मंडल अध्यक्ष नारायणपुर जितेंद्र बहादुर सिंह, मंडल अध्यक्ष रामाश्रय शुक्ला रामकोला, जय सिंह, अशोक श्रीवास्तव ,पवन सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता राम गुलाब सिंह, कैबिनेट मंत्री के प्रतिनिधि विनोद पांडे, अशोक सिंह, आदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट : प्रीतम पांडेय 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments