तीसरी बार ब्लाक प्रमुख बने राकेश कुमार उर्फ पप्पू सिंह
Panchayat chunav
विकासखंड पट्टी में ब्लाक प्रमुख सीट पर तीसरी बार राकेश कुमार उर्फ पप्पू सिंह ने निर्विरोध निर्वाचित होकर हैट्रिक लगाई है।ब्लाक प्रमुख पप्पू सिंह कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप उर्फ मोती सिंह के भतीजे भी हैं।
#Panchayat chunav #Pratapgarh #breking #news #Patti
अपने सरल और सौम्य स्वभाव के चलते क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने इस बार भी उन्हें अपना निर्विरोध प्रमुख चुना है। प्रमाण पत्र प्राप्त करने के पश्चात उन्होंने सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों को इसके लिए आभार प्रकट किया तथा पट्टी के भाजपा विधायक एवं प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री और राजेंद्र प्रसाद उर्फ मोती सिंह का आशीर्वाद मिलने के चलते कामयाबी मिलने की बात कही।
इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष खेदन लाल जायसवाल, रामचरित्र वर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव , डॉक्टर के यल विश्वकर्मा ,अवधेश सिंह, रमाकांत मिश्र, बुदुल सिंह, सुधीर श्रीवास्तव समेत तमाम ग्राम प्रधान एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
बेलखरनाथ धाम के निर्विरोध ब्लाक प्रमुख “सुशील सिंह” को सौंपा गया निर्वाचन प्रमाण पत्र
#Panchayat chunav #Pratapgarh #breking #news #Patti #rakesh singh
पट्टी तहसील के तीन विकास खंडों में भाजपा ने अपना परचम ब्लॉक प्रमुख की सीटों पर निर्विरोध कब्जा कर लहराया है। जिससे भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। पट्टी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा का गढ़ माना जाता है। यह प्रदेश प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप उर्फमोती सिंह का विधानसभा क्षेत्र है।
>>> महिला सिपाही ने लगायी फांसी
विकासखंड बेलखरनाथ धाम से भाजपा ने समाजसेवी सुशील सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया था। इनके इकलौते नामांकन के चलते निर्विरोध प्रमुख के रूप में उनकी जीत हुई। शुक्रवार को समय सीमा समाप्त होने के पश्चात 3:00 बजे के बाद खंड विकास अधिकारी अशोक यादव के साथ ए आर ओ ने उन्हें ब्लॉक प्रमुख निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र सौंपा।
तो समर्थकों में खुशी की लहर छा गई। इस मौके पर सलाहपुर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अमित सिंह, पूर्व प्रधान अनिल तिवारी, संतोष सिंह समेत तमाम स्थानीय लोग एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्ट : – विवेक पाण्डेय