Pratapgarh Ki Badi Khabar अपहरण के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार
दिनांक 18.03.2022 की सायं को थाना लालगंज में वादी द्वारा यह सूचना दी गई कि उनकी भतीजी जिसकी उम्र लगभग 08 वर्ष है को गांव का ही विष्णू प्रताप सिंह उर्फ भोथम सिंह पुत्र भगवान बक्श जबरन उठा ले गया है जिसकी काफी खोजबीन की गई पर वह नहीं मिली। इस संबंध में वादी की तहरीर पर थाना लालगंज में मु0अ0सं0- 173/2022 धारा 363 भादंवि का अभियोग पंजीकृत किया गया था।
उक्त अभियोग की विवेचना/कार्यवाही के क्रम में थाना लालगंज पुलिस द्वारा कल दिनांक 19.03.2022 को उक्त अभियोग से सम्बन्धित अपहृता को सकुशल बरामद किया गया था व अभियुक्त की तलाश की रही थी। अभियोग की विवेचना/साक्ष्य संकलन से यह बात प्रकाश में आयी कि अभियुक्त द्वारा पैसों के लिए उक्त लड़की का अपहरण किया गया था। इस संबंध में विवेचना के क्रम में उक्त अभियोग धारा 363 भादवि को धारा 364ए भादवि में तरमीम किया गया।
थाना लालगंज पुलिस द्वारा उक्त अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु निरन्तर प्रयास किया जा रहा था, इसी क्रम में आज दिनांक 20.03.2022 को थाना लालगंज के उ0नि0 देवी दयाल कश्यप मय हमराह द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर उक्त अभियोग में वांछित अभियुक्त विष्णू प्रताप सिंह उर्फ भोथम सिंह को थानाक्षेत्र के लखा मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा उक्त अपराध स्वीकार करते हुए यह बताया गया कि घटना के तुरन्त बाद पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही से भयभीत होकर मैं लड़की को छोड़ भाग गया था। आज मैं यहां से कहीं भागने की फिराक में था कि आप लोगों ने पकड़ लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः- विष्णू प्रताप सिंह उर्फ भोथम सिंह पुत्र रामबक्श सिंह नि0 कोड़रा मादूपुर थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़।
पुलिस टीम- उ0नि0 श्री देवीदयाल कश्यप मय टीम थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़।