Tuesday, February 11, 2025
Homeप्रतापगढ़सपा कार्यालय पर मनाई गई अहिल्याबाई की जयंती

सपा कार्यालय पर मनाई गई अहिल्याबाई की जयंती

ahilyabai ki jayantipratapgarh-news-ahilyabais-birth-anniversary-celebrated-at-sp-office

प्रतापगढ़ जिले में सपाइयों ने मनाई अहिल्याबाई की जयंती

आज दिनांक 31/05/2021 दिन सोमवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय मीराभवन पर भारतीय इतिहास की प्रसिद्ध शासिका राजमाता अहिल्याबाई होलकर जी की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर नमन् किया गया। तत्पश्चात् गोष्ठी को आयोजित किया गया।
अध्यक्षता कार्यकारी जिलाध्यक्ष मोहम्मद अनीस खान व संचालन कोषाध्यक्ष प्यारेलाल खैरा ने किया।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि राजमाता अहिल्याबाई होलकर भारत के मालवा साम्राज्य की महारानी थी। अहिल्याबाई होलकर इतिहास के प्रसिद्ध सूबेदार मल्हारराव होलकर के पुत्र खांडेराव की पत्नी थी। अहिल्याबाई होलकर जी के पति खांडेराव होलकर 1754 के कुम्भेर युद्ध में शहीद हुए थे। बारह वर्ष बाद उनके ससुर मल्हारराव होलकर की भी मृत्यु हो गयी।

इसके बाद वह मालवा साम्राज्य की महारानी बनी। तथा 30 साल तक उन्होंने शासन किया। अहिल्याबाई होलकर ने अपने शासनकाल में कई मंदिरों को बनवाया।
इस अवसर पर वरिष्ठ सपा नेता पारस नाथ यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख शान्ति सिंह, पूर्व जिलापंचायत सदस्य सुषमा पाल, उमेश वर्मा, हरीश शुक्ला, इरफान खान, धर्मराज सिंह, अमीरूल हक, निसार अहमद, राजकुमार यादव, शाहिद राईन, प्रदीप यादव, मीडिया प्रभारी मनीष पाल सहित अन्य नेतागण उपस्थित रहे।

ब्यूरो प्रतापगढ़

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments