प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब
Pratapgarh News Today | प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब
भारतीय जनता पार्टी सर्व समाज की पार्टी है- कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह
पट्टी
पट्टी तहसील क्षेत्र के मुजाही बाजार में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद कैबिनेट मंत्री ने कहा भारतीय जनता पार्टी सर्व समाज की पार्टी है।
वही विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद संगम लाल गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश के गुंडा राज माफियाओं का किया सफाया।
देश व प्रदेश में बही विकास की गंगा।
पट्टी तहसील क्षेत्र के मुजाही बाजार में भारतीय जनता पार्टी की तरफ से प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का आयोजन किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह को माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया।वही जिले के सांसद संगम लाल गुप्ता व प्रदेश मंत्री संजय राय का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।इस दौरान कार्यक्रम में बोलते हुए सांसद संगम लाल गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में 2014 के पहले गुंडा माफियाओं का राज था।लेकिन प्रदेश में सरकार बनते ही गुंडा माफियाओं का सफाया हो गया।बिना नाम लिए उन्होंने कहा कि एक गुंडा आसपुर देवसरा इलाके में गरीबों को सता रहा था लेकिन इस समय वह अपनी जान बचाते हुए फिर रहा है।
मोदी और योगी के नेतृत्व में देश व प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह ने बोलते हुए कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हमारी सरकार गरीब,असहाय,मजबूर लोगों की सेवा करने का संकल्प लिया है और सबको एक समान शासन स्तर से बिना भेदभाव किये हर जाति बिरादरी को उपलब्ध कराया जा रहा है।गुंडा माफियाओं के सफाई के लिए हमारी सरकार प्रति संकल्प है। आज प्रदेश में कानून का राज चल रहा है।
आने वाले विधानसभा चुनाव में हमारी पार्टी 325 सीटों पर चुनाव जीतेगी।हमें जनता का सहयोग चाहिए।कार्यक्रम की अध्यक्षता ईस नारायण पांडेय ने किया।संचालन रामचरित्र वर्मा कार्यक्रम के आयोजक सतीश कुमार सिंह आए हुए प्रबुद्ध जनों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस दौरान कम से कम 30 से 35 लोगों को सम्मानित किया गया जिसमें रिटायर्ड शिक्षक,रिटायर्ड सेना के जवान,रिटायर्ड पी डब्लयू डी अधिकारी शामिल रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित सुशील सिंह ब्लाक प्रमुख बेलखरनाथ,मंत्री प्रतिनिधि विनोद पांडेय, जिला पंचायत सदस्य पूनम इंसान आदि हजारों की संख्या में समर्थक व लोग मौजूद रहे।
प्रीतम पाण्डेय की रिपोर्ट