सहदेव तिवारी ने महावीर सिपाही की फूंकी थी टोपी:– धर्माचार्य ओम प्रकाश पांडे अनिरुद्ध रामानुज दास
Sahdev Tiwari had burnt the cap of Mahavir soldier,pratapgarh news,up pratapgarh news,hindi news pratapgarh,din bhar ki badi khabar
प्रतापगढ़ स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ अमृत महोत्सव के पावन पर्व पर रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के नवसृजित टाउन एरिया पृथ्वी गंज बाजार में देश की आजादी के समय शहीद हुए कहला कांड गौरा में रेलगाड़ी को जलाने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं नमक शायर पूरे मतुई के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धा सुमन अर्पित करने हेतु एक तिरंगा यात्रा पंकज उपाध्याय के नेतृत्व में 75 मीटर लंबे तिरंगे की यात्रा निकाली गई।
उक्त अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित संघ एवं लोकतंत्र रक्षक सेनानी आश्रित संघ के अध्यक्ष धर्माचार्य ओमप्रकाश पांडे ने कहा कि हम उन शहीदों को नमन करते हैं जिन्होंने देश की आजादी के लिए कुर्बानी दिया। इसी क्षेत्र के अंतर्गत 16 फरवरी 1831 को कालिका प्रसाद मथुरा और रामदास ने कहला में अपने प्राणों की आहुति दिया था।18 अगस्त 1942 को गौरा में लल्ला सिंह के नेतृत्व में सहदेव तिवारी जगन्नाथ सिंह राज देव सिंह माता राज पांडे सहित 65 व्यक्तियों ने ट्रेन के डिब्बे और महावीर सिपाही की टोपी भी फूंक दिए थे।
नमक शायर के हरि प्रसाद सिंह और लाला मथुरा प्रसाद सिंह तथा सुरेंद्र सिंह ने नमक आंदोलन में सक्रिय भूमिका अदा किया था। 75 मीटर का यह तिरंगा गौरा कांड के नायक सुखदेव तिवारी के सुपौत्र लालजी तिवारी को प्रदान करते हुए मुझे सुखानुभूति हो रही है। हम नमन करते हैं देश के महान वीरगति प्राप्त सेनानियों को एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति दिया और अपना जीवन जेलों में बिताया।
तिरंगा यात्रा हनुमान मंदिर से निकलकर शहीद स्थल नमक शायर सई नदी के पावन तट तक गई। जिसमें तिरंगे झंडे की जय वंदे मातरम भारत माता की जय के नारे गुंजायमान हो रहे थे। अंत में राष्ट्रगीत के पश्चात कार्यक्रम का समापन हुआ |कार्यक्रम में मुख्य रूप से विजय कुमार मिश्रा अध्यक्ष किसान मोर्चा भाजपा, श्याम नारायण सिंह डॉक्टर विवेक पांडे दिलीप पांडे श्रवण कुमार उपाध्याय एडवोकेट चंद्र प्रताप उपाध्याय लालजी तिवारी विनोद उपाध्याय नवल सिंह चौहान श्याम सिंह चौहान जगदीश शुक्ला शिव शंकर पटेल राजेश सरोज विनोद शर्मा गुड्डू तिवारी आदि भारी संख्या में लोग यात्रा में उपस्थित रहे।
यह भी पढ़े >>> लिपस्टिक से दीवाल पर लिखकर लगा ली फांसी
>>> कुए में डूबने से तीन लोगो की दर्दनाक मौत
>>> दिल्ली में चाकू से गोदकर युवक की निर्मम हत्या,दो हिरासत में