Saturday, September 21, 2024
Homeप्रतापगढ़कैबिनेट मंत्री ने भाजपा कार्यालय का किया शुभारंभ

कैबिनेट मंत्री ने भाजपा कार्यालय का किया शुभारंभ

कैबिनेट मंत्री ने नामांकन के बाद किया भाजपा कार्यालय का किया शुभारंभ

शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी और कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह नामांकन करने के बाद पट्टी नगर पहुंचे और उन्होंने भारतीय जनता पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया जहां पर पट्टी नगर के कई संभ्रांत तथा कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने कहा कि पट्टी का विकास हमारा प्रमुख मुद्दा है जिसके बदौलत हम चुनाव लड़ रहे हैं। पट्टी की जनता का हमें अपार विश्वास हमेशा से मिलता रहा पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह है।

Cabinet minister inaugurated BJP office

इस अवसर पर पट्टी ब्लाक प्रमुख राकेश सिंह उर्फ पप्पू सिंह, आसपुर देवसरा ब्लाक प्रमुख कमलाकांत यादव, मंगरौरा ब्लॉक प्रमुख राजीव प्रताप सिंह उर्फ नंदन सिंह, बाबा बेलखरनाथ धाम के ब्लॉक प्रमुख सुशील सिंह ,पट्टी नगर अध्यक्ष खेदनलाल जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य गिरीश जायसवाल,सहित कई लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़े >>>समाजवादी पार्टी के घोषणापत्र को जनमानस के बीच मे पहुचाने के लिए पूर्व विधायक ने की अपील

वीरेन्द्र कुमार पटेल की रिपोर्ट 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments