सीओ के गनर ने भाजपा नेता को पीटा
CO’s gunner beat up BJP leader,pratapgarh news,pratapgarh ki badi khabar,din bhar ki badi khabar,pratapgarh ki badi khabar,up pratapgarh news,pratapgarh ki taja khabar,hindi news
मंगरौरा चौकी पर हुई घटना, भाजपा मंडल अध्यक्ष को गांव के प्रधान से विवाद मामले में सीओ ने बुलाया था
भाजपा नेता, ग्राम प्रधान के बीच विवाद को लेकर कंधई थाने की मंगरौरा चौकी पर शुक्रवार शाम चल रही बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया। आरोप है कि सीओ के ललकारने पर उनके गनर ने भाजपा नेता की पिटाई कर दी। भाजपा नेता के साथ मौजूद लोग चौकी पर हंगामा करने लगे। देर शाम मामले में कार्रवाई के आश्वासन पर लोग शांत हुए।
कंधई के पूरेदेवजानी गांव निवासी भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष उर्फ बीनू तिवारी की ग्राम प्रधान जरीना वेगम से पुरानी रंजिश चल रही है। पूर्व में बीनू के भाई को गोली मारने का केस जरीना के परिजनों पर दर्ज हो चुका है। विकास कार्यों को लेकर भी दोनों के बीच तनातनी रहती है। शुक्रवार को दिन में बीनू तिवारी सीओ पट्टी दिलीप सिंह से उनके कार्यालय में मिले। सीओ ने शाम को मंगरौरा चौकी पर बुलाया था।
सीओ शाम को इलाके के बरहा गांव में एक हत्या की जांच के बाद शाम को मंगरौरा चौकी पहुंचे तो बीनू तिवारी भी गांव के 10-12 लोगों के साथ पहुंच गए। आरोप है कि बातचीत के दौरान ग्राम प्रधान के समर्थक धमकी देने लगे। भाजपा नेता के अनुसार वह जाने लगे तो सीओ ने मारने के लिए ललकारा।
इस पर सीओ के गनर ने भाजपा नेता की पिटाई कर दी। इसके बाद भाजपा नेता के साथ मौजूद लोग हंगामा करने लगे। देर शाम भाजपा नेता ने सीओ, उनके गनर, ग्राम प्रधान सहित अन्य के खिलाफ तहरीर दी तो लोग शांत हुए।
सतपाल अंतिल, एसपी का कहना है की भाजपा नेता की गांव के प्रधान से काफी दिनों से रंजिश चल रही है। वह जो भी आरोप लगा रहे हैं, जांच कराई जाएगी। जो दोषी होगा उस पर कार्रवाई होगी।
कंधई कोतवाली क्षेत्र के पुरे देवजानी गांव के ही वर्तमान प्रधान जरीना बेगम भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष आशीष तिवारी उर्फ विनु तिवारी के बीच न्यायालय में दर्जनों मुकदमा होने के बावजूद पीड़ित का आरोप है कि पट्टी सीओ दिलीप सिंह द्वारा दोनों पक्षों को मंगरौरा चौकी पर बुला कर वर्तमान प्रधान के उसकाने पर co पट्टी उनके हमराह विकास सिंह द्वारा भाजपा नेता की पीटने लगे |
पीड़ित का आरोप है शोरगुल मचाने पर लोग जब इकट्ठा हुए तो सीओ साहब जाते-जाते कहां अगर मेरे खिलाफ कोई कार्यवाही हुई तो मैं तुम्हारा एनकाउंटर करवा दूंगा कह कर निकल गए।भाजपा मंडल अध्यक्ष बैठा धरने पर तहरीर देकर लगाई न्याय की गुहार।