Saturday, May 18, 2024
Homeउत्तर प्रदेशजौनपुर में चुनावी रंजिश में सपा नेता पर हमला, महिला गोली से...

जौनपुर में चुनावी रंजिश में सपा नेता पर हमला, महिला गोली से हुई घायल

goli sa mahila ghayalJaunpur-Goli-Kand/jaunpur-me-chali-goli-mahila-ghayal

जौनपुर में चुनावी रंजिश में सपा नेता पर हमला, महिला गोली से हुई घायल

जौनपुर (पीएम ए) बृहस्पतिवार को जौनपुर के बक्सा थाना क्षेत्र के रैदासपुर गांव में बुधवार की रात करीब 9.30 बजे बाईक सवार बदमाशों की गोली से सपा नेता की पत्नी घायल हो गयी,

जिला अस्पताल में प्रारम्भिक उपचार के बाद उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। घटना के पीछे चुनावी रंजिश का कारण बताया जा रहा हैं पुलिस मामले की छान बीन कर रही हैं।
रैदासपुर गांव निवासी चंद्र प्रकाश यादव चंदू सपा के बूथ प्रभारी है।

यह भी पढ़े >> बैग में मिला  नवजात शिशु 

बुधवार की रात करीब 9.30 बजे वह अपने दरवाजे पर बैठकर खाना खां रहे थे। उसी वक्त एक बाईक पर सवार दो बदमास पहुचे। बाईक पर पीछे बैठे बदमाश ने चंदू को निशाना बनाकर गोली चला दी।

खतरे को भांप कर चंदू चारपाई पर झूक गये। लेकिन उनके पीछे बैठी उनकी पत्नी मनीशा उम्र लगभग 35 वर्ष के कंधे पर गोली लग गयी
गोली चलने की आवाज सुनते ही परिवार के लोगों ने शोर मचाया तो बदमाश फरार हो गए।

 

घायल मनीशा को लेकर परिवार वाले जिला अस्पताल पहुंच गये। वहा उनकी हालत गंभीर देखकर डाक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सपा प्रत्याशी लकी यादव के भाई ओम यादव समेत पार्टी के कई कार्यकर्ता अस्पताल पहुंच गए। घटना की वजह चुनावी रंजिश बताई जा रही है।

एएसपी ग्रामीण त्रिभुवन सिंह ने बताया कि गोली लगने से महिला के घायल होने की सूचना मिली है। पीडित की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस मामले की जांच मे जुटी हुई हैं .

 

सतीश चन्द्र दुबे की रिपोर्ट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments