Monday, May 5, 2025
Homeप्रतापगढ़दुष्कर्म के अभियोग में वांछित 25 हजार रू0 का इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार

दुष्कर्म के अभियोग में वांछित 25 हजार रू0 का इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार

 

Inamia accused of wanted 25 thousand rupees arrested in rape case

25 hajar inamiya giraftaarदुष्कर्म के अभियोग में वांछित 25 हजार रू0 का इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार

दिनांक 19.09.2019 को दुष्कर्म के मामले में थाना हथिगवां पर मु0अ0सं0 152/19 धारा 498, 506, 342, 364, 376डी, 120बी भादवि का अभियोग 08 अभियुक्तों के विरूद्ध पंजीकृत किया गया था। जिसमें से 02 अभियुक्तों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, एक अभियुक्त द्वारा मा0 न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण किया गया है जबकि 03 अभियुक्तों की नामजदगी गलत पायी गयी है।

यह भी पढ़े >>प्रयागराज में ट्रक से कुचलकर दो छात्रा की मौत 

    >>> पति से परेशान पत्नी ने आग लगाकर दी जान 

अभियोग से सम्बन्धित फरार चल रहे मुख्य अभियुक्त प्रमोद सिंह पुत्र लल्लू उर्फ त्रिभुवन सिंह नि0 पूरेजीत ऊसर थाना हथिगवां जनपद प्रतापगढ की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ ने 25000 रूपये इनाम की घोषणा की थी।

उक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु निरन्तर किये जा रहे प्रयास के क्रम में आज दिनांक 08.11.2020 को थानाध्यक्ष हथिगवां श्री उदय त्रिपाठी मय हमराह द्वारा थानाक्षेत्र के फूलमती बिसहिया के पास से अभियुक्त प्रमोद सिंह पुत्र लल्लू उर्फ त्रिभुवन सिंह उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया, अभियोग से सम्बन्धित एक अभियुक्त की गिरफ्तारी शेष है जिसके सम्बन्ध में विवेचना/विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-

01. प्रमोद सिंह पुत्र लल्लू उर्फ त्रिभुवन सिंह नि0 पूरेजीत ऊसर थाना हथिगवां जनपद प्रतापगढ।

रामलाल सरोज की रिपोर्ट

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments