Saturday, May 18, 2024
Homeप्रतापगढ़Pratapgarh Up | सपहा छात मर्डर में दो अभियुक्त गिरफ्तार

Pratapgarh Up | सपहा छात मर्डर में दो अभियुक्त गिरफ्तार

sapaha chhaat mardar mein do abhiyukt giraphtaar

ब्लाइंड मर्डर में दो अभियुक्त गिरफ्तार प्रतापगढ़ 11 अगस्त(पी.एम.ए)(थाना पट्टी)

sapaha chhat murder

48 घण्टे के अन्दर थानाक्षेत्र पट्टी के ग्राम सपहाछात में हुए ब्लाइण्ड मर्डर की घटना का सफल अनावरण, हत्या से सम्बन्धित 02 अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री सतपाल अंतिल के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 11.08.2021 को थाना पट्टी पुलिस द्वारा दिनांक 09.08.2021 को थानाक्षेत्र पट्टी के ग्राम सपहाछात में हुए ब्लाइण्ड मर्डर की घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना में शामिल 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई।

घटना का संक्षिप्त विवरण-

दिनांक 09.08.2021 को सुबह लगभग 11ः00 बजे थानाक्षेत्र पट्टी के अर्न्तगत स्थित ग्राम सपहाछात के एक खेत में गांव के ही 02 व्यक्ति शिव भोले पुत्र झिंगूरी राम तथा रवीन्द्र पुत्र सोनई राम मृत पाये गये थें। उक्त घटना की सूचना पर स्थानी पुलिस द्वारा तत्परता से मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचायतनाम की कार्यवाही करते हुये पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया था। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री सतपाल अंतिल, अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी रानीगंज/पट्टी द्वारा मौके पर पहुंचकर घटना के विभिन्न पहलुओं के सम्बन्ध में जानकारी करते हुए प्रत्येक दशा में अभियोग के अनावरण हेतु कार्यवाही प्रारम्भ कर दी गई थी। इसी क्रम में फील्ड यूनिट टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलन किया गया तथा पुलिस की कई टीमें गठित कर घटना के अनावरण हेतु निरन्तर प्रयास किया जाने लगा। घटना के सम्बन्ध में वादी श्री सोनई राम की तहरीर पर थाना पट्टी पर मु0अ0सं0 303/21 धारा 302 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी व क्षेत्राधिकारी रानीगंज/पट्टी के निकट पर्यवेक्षण में आज दिनांक 11.08.2021 को प्रभारी निरीक्षक पट्टी श्री गणेश प्रसाद सिंह मय हमराह द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर थानाक्षेत्र पट्टी के मुजाही बाजार से घटना से सम्बन्धित 02 अभियुक्तों 01. सुभाष पुत्र रामयश नि0 सपहाछात थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ़ 02. योगेन्द्र पुत्र मोतीलाल नि0 कोथरा थाना चांदा जनपद सुल्तानपुर को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ का विवरण-

पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों सुभाष नि0 सपहाछात थाना पट्टी तथा उसका बहनोई योगेन्द्र नि0 कोथरा, धौरहरा थाना चांदा जनपद सुल्तानपुर ने घटना के सम्बन्ध में विस्तार से बताया कि दिनांक 08/09.08.2021 की रात्रि को हम दोनो लोग अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर ग्राम सपहाछात के धान के खेत में रवीन्द्र व शिवभोले को शराब पिलाकर गला दबाकर उनकी हत्या कर दिये थे। घटना के कारणों के सम्बन्ध में अभियुक्तगणों ने बताया कि हमारी अविवाहित लड़की से रवीन्द्र ( मृतक ) देर रात तक बात करता था तथा तरह-तरह से अफवाह भी फैलाता रहता था जिससे हमारी बदनामी हो रही थी। इसी बात को लेकर हम लोग योजना बनाकर इकट्ठा हुए और घटना को अंजाम दिये थे। ग्राम सपहाछात के पास धान के खेत में शराब पीने के बहाने से रवीन्द्र को बुलाया था, साथ में रवीन्द्र का साथी शिवभोले भी आ गया था। शिवभोले हमेशा रवीन्द्र का साथ देता था। हम लोगों ने उन दोनो को शराब पिलाया था। बातचीत करते-करते रवीन्द्र और शिवभोले दोनो हम लोगों से लड़ने लगे थे तब हम लोगों ने रवीन्द्र व उसके साथी शिवभोले दोनो को गिराकर उनका गला दबाकर हत्या कर दिया था। घटना से सम्बन्धित अन्य अभियुक्तों को चिन्हित कर लिया गया है जिनकी गिरफ्तारी जल्द ही सुनिश्चित की जायेगी।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः-

01. सुभाष पुत्र रामयश नि0 सपहाछात थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ़।
02. योगेन्द्र पुत्र मोतीलाल नि0 कोथरा थाना चांदा जनपद सुल्तानपुर।

गिरफ्तारी का स्थानः- मुजाही बाजार थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ़।

>>> भारी संख्या में लोगों ने ली समाजवादी पार्टी की सदस्यता

पुलिस टीम-

 प्रभारी निरीक्षक श्री गणेश प्रसाद सिंह, आरक्षी अभिषेक सिंह, आरक्षी अमित सिंह व आरक्षी विकेश सिंह थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ़।

नोट- पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा घटना का सफल अनावरण कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी व क्षेत्राधिकारी रानीगंज/पट्टी को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया तथा घटना के अनावरण में सम्मिलित पुलिस टीम को 10,000/- रू के पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है।

>>संदिग्ध दशा में गायब हुवा युवक,परिजनों ने जताई हत्या  आशंका 

 >>> संगिनी सहेली ने कार्यक्रम कर महिलाओ को किया जागरूक 

रामलाल सरोज की रिपोर्ट 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments